1.216 किलो ग्राम चरस के साथ महिला व पुरुष गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 07:15 PM (IST)

सोलन: सोलन पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने एक महिला व पुरुष को 1.216 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दोहरी दिवाल के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सुबाथू की ओर से सोलन की तरफ एक कार आई जिसे रोककर पुलिस ने चैक किया। इसमें वाहन में गोविन्द ठाकुर व एक युवती सवार थी। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से कुल 1.216 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर  दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News