ब्लैकमेल गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार

Monday, Dec 16, 2019 - 08:44 PM (IST)

सोलन, (अमित) : धर्मपुर के एक व्यक्ति को दोस्ती के जाल में फंसाकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की 2 महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं और इनमें से एक महिला पुलिस की वर्दी पहन कर शिकायतकत्र्ता को डरा-धमका चुकी थी। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में मनजीत व चंद्रप्रभा को गिरफ्तार किया गया है। याद रहे कि धर्मपुर के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि हरियाणा की एक महिला से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

1,60,000 रुपए तक की ठगी की और बाद में भी पैसे की मांग करते रहे

जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा तो तभी वहां पर पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आए और इसे धमकाकर इसकी व महिला की अश्लील वीडियो व फोटो खींची और इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की एवज में ब्लैकमेल करके करीब 1,60,000 रुपए तक की ठगी की और बाद में भी पैसे की मांग करते रहे। इस शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब 2 महिलाओं की भी गिरफ्तारी हुई है।

 

Kuldeep