रॉकी हत्याकांड : गैंगस्टर जयपाल की हिमाचल में तलाश

Monday, Feb 05, 2018 - 06:02 PM (IST)

सोलन : गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाऊंटर करने के बाद पंजाब पुलिस ने 3 राज्यों के लिए चुनौती बने गैंगस्टर जयपाल की तलाश शुरू कर दी है। हिमाचल पुलिस को भी रॉकी हत्याकांड मामले में जयपाल की तलाश है। उस पर 30 अप्रैल, 2016 को चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परवाणु के टी.टी.आर. के समीप गैंगस्टर जसविन्द्र उर्फ रॉकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

हिमाचल व पंजाब पुलिस दे रही दबिश
सूत्रों की मानें तो डी.एस.पी. परवाणु व पंजाब के एस.पी. ने एक साथ 3 दिनों तक जयपाल के गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश में रेड की है। पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। आने वाले दिनों में पंजाब व सोलन पुलिस जयपाल की तलाश में अन्य राज्यों में छापेमारी कर सकती हैं। 

2 वर्षों से हो रही तलाश
रॉकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को छोडऩे के बाद से पुलिस की जांच जयपाल व तीर्थ के खिलाफ घूम गई थी। पुलिस पिछले पौने 2 वर्षों से इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदॢशयों की जानकारी के आधार पर इन दोनों के स्कैच जारी किए गए लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। 

जयपाल ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी
गैंगस्टर जयपाल ने सोशल मीडिया में रॉकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने इस मामले में 23 मई, 2016 को देवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह व अमरिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर सब को चौंका दिया। बाद में पुलिस को 7 दिन में इन तीनों को छोडऩा पड़ा क्योंकि इनके खिलाफ पुलिस को सबूत नहीं मिले। जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में जयपाल व उसके साथी तीर्थ का हाथ बताया था और तब से पुलिस उक्त दोनों की तलाश कर रही है। इस हत्याकांड की जांच के लिए एस.आई.टी. का गठन किया गया था तब से लेकर आज तक सोलन पुलिस पंजाब पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है लेकिन कामयाबी आज तक नहीं मिली। 

पंजाब पुलिस के साथ जयपाल की तलाश की जा रही है। परवाणु के डी.एस.पी. ने 3 दिन तक पंजाब पुलिस के एस.पी. के साथ जयपाल के गांव व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की है। रॉकी हत्याकांड में जयपाल की पौने 2 वर्षों से तलाश है। 
मोहित चावला, एस.पी. सोलन