भाजपा पार्षदों की गुट बाजी खुल कर सामने आई....

Saturday, May 27, 2017 - 05:48 PM (IST)

सोलन : भाजपा समर्थित सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता का अपनों ने छोड़ा साथ। 10 पार्षदों ने मिल कर जिलाधीश सोलन को अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया और अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। आप को बता दें कि नगर परिषद चुनावों में 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा समर्थित पार्षद काबिज है कांग्रेस केवल 5 वार्डों में ही जीत पाई थी।  करीबन डेढ वर्ष पूर्व भाजपा पार्षदों ने एक जुटता दिखाते हुए चेयरमैन पवन गुप्ता को चुना था लेकिन आज यही पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे हंै।



भाजपा पार्षदों ने षड्यंत्र रच......
  सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष पद पर पार्षद मीरा आनंद को अध्यक्ष पद पर बैठाना चाहती है जिसके चलते अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने षड्यंत्र रच यह अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। अध्यक्ष और अन्य भाजपा पार्षदों में शुरू से ही तकरार देखी जा रही थी लकिन आज अविश्वास प्रस्ताव से भाजपा पार्षदों की गुट बाजी खुल कर सामने आ गई है। अब देखना होगा कि आने वाले चुनाओं में इस गुटबाजी का क्या असर होता है। 

अधिक जानकारी देते हुए जिलाधीश सोलन राकेश कंवर ने बताया कि उनके पास 10 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ लिखित में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है इसमें कार्रवाई करते हुए उन्होंने आगे की कार्रवाई का जिम्मा एस.डी.एम. सोलन को सौंपा है जिसमें वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। 
जिलाधीश सोलन राकेश कंवर