सोसायटी का अनशन चौथे दिन में प्रवेश, अब चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wednesday, Aug 04, 2021 - 05:43 PM (IST)

चम्बा (काकू): परिवर्तन सोसायटी का क्रमिक अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। बुधवार को सोसायटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा ए.डी.एम. द्वारा मांगें गए दस्तावेज भी जमा करवा दिए गए हैं। परिवर्तन सोसायटी के निदेशक उत्तम चंद ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए इस आंदोलन में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। अब सलूणी उपमंडल के समाजेसवी व आर.टी.आई. कार्यकत्र्ता सोभिया राम भी उनके धरने में शामिल हो गए हैं।

सोभिया राम इससे पहले भी डी.सी. कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं। उधर हरियाणा के प्रदर्शनकारी बाबा राम केवल ने कहा कि प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो जल्द आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यही नहीं अर्ध नग्न प्रदर्शन भी शहर में किया जाएगा। चम्बा शहर की गली-गली में घूमकर जनजागरण चेतना फैलाई जाएगी। सरकार व प्रशासन की लापरवाही जन-जन को बताई जाएगी। इस अवसर पर राजू बैंसला, आकाश, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, अशोक व शिवराम मौजूद रहे।

 

Content Writer

Kaku Chauhan