CU में विभिन्न कोर्स में खाली पड़ी हैं इतनी सीटें, रजिस्ट्रेशन के लिए ओपन कॉल

Thursday, Aug 02, 2018 - 04:28 PM (IST)

धर्मशाला: सी.यू. में विभिन्न कोर्स में लगभग 127 सीटें खाली रह गई हैं। अब सी.यू. ने उक्त  सीटों को भरने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए ऑपन कॉल की है। विद्यार्थी 5 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिन्होंने एन्ट्रैंस टैस्ट के लिए अप्लाई किया था तथा एन्ट्रैंस टैस्ट दिया था तथा वेटिंग लिस्ट में हैं, सिलैक्शन लिस्ट में हैं लेकिन अपनी फीस जमा नहीं करवाई है तथा अभ्यर्थी जिन्होंने क्वालीफाइंग एग्जामीनेशन का रिजल्ट जमा नहीं करवाया है, वे रजिस्टे्रशन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 7 अगस्त को बताई जाएगी। यह जानकारी सी.यू. धर्मशाला के परीक्षा नियंत्रक संजीव ने दी है।

किस कोर्स में कितनी सीटें खाली
एम.एससी. फिजिक्स में 6, बी.एससी. फिजिक्स (ओ.) 9, एम.एस.सी. इन्फॉर्मेशन टैक्रोलॉजी में 12, एम.एससी. मैथमेटिक्स में 6, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में 9, एम.ए. मास कम्युनिकेशन एंड इलैक्ट्रोनिक मीडिया में 9, एम.ए. जर्नलिज्म एंड क्रेटिव राइटिंग में 9, बी.ए. (ओ.) संस्कृत में 10, एम.ए. संस्कृत में 10, एम.ए. हिंदी में 1, एम.ए. इंगलिश में 2, एम.बी.ए. टूरिज्म एंड ट्रैवल में 13, एम.ए. इक्नोमिक्स में 9, एम.ए. हिस्ट्री में 4, मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 5, एम.ए. सोशोलॉजी एंड सोशल एंथ्रोपोलॉजी में 4 व एम.बी.ए. में 9 सीटें खाली हैं।

Vijay