शिव भूमि से इतने लाख वोटर करेंगे सरकार बनाने में सहयोग, जानने के लिए पढ़ें खबर

Thursday, Oct 26, 2017 - 08:18 PM (IST)

चम्बा: शिव भूमि चम्बा में सरकार बनाने में साढ़े 3 लाख मतदाता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें पुरुषों की संख्या जहां 180948 है, तो वहीं महिलाओं का आंकड़ा 172551 है। इसके अलावा सरकार बनाने में चम्बा विधानसभा क्षेत्र से एक थर्ड जेंडर भी अपनी भूमिका निभाएगा। चम्बा जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों का आंकड़ा महिलाओं की अपेक्षा कहीं अधिक है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चम्बा में कुल मतदाताओं की संख्या 353500 है। इनमें से 351966 सामान्य वोटर हैं, जिनमें 179415 पुरुष जबकि 172550 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1534 नौकरी पेशा मतदाता सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे। 

किस विस क्षेत्र से कितने मतदाता
निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र से 68424 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। इसके अलावा भरमौर से 71237, चम्बा से 75126, भटियात से 70740 और डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र से 66439 महिला-पुरुष मतदाता अपनी पसंद का विधायक चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा चम्बा जिला में एक थर्ड जैंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। 

भटियात में सबसे ज्यादा नौकरीपेशा मतदाता
चम्बा जिला में 1534 मतदाता नौकरीपेशा हैं। इनमें से भटियात विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विस क्षेत्र है जहां पर नौकरीपेशा 805 मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है जबकि नौकरीपेशा मतदाताओं की कम संख्या 137 वाला विधानसभा क्षेत्र भरमौर है। चम्बा विधानसभा क्षेत्र में 163 मतदाता सॢवस वोटरों की लिस्ट में आते हैं। 

महिलाएं निभाती हैं अहम रोल
जिला चम्बा में भले ही पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की अपेक्षा कहीं अधिक है। बावजूद इसके महिला मतदाता सरकार बनाने में अपना अहम रोल अदा करती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान जहां जिला चम्बा में 75.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान 77.31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, वहीं दूसरी ओर पुरुष मतदाताओं की वोटिंग की प्रतिशतता 74.48 प्रतिशत रही थी। चम्बा विधानसभा क्षेत्र को छोड़ कर अन्य सभी विस क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की प्रतिशतता सबसे अधिक दर्ज की गई थी। 

2012 में कहां कितना प्रतिशत हुआ था मतदान

 जिला  कुल   पुरुष  महिला
 चुराह  79.53  78.79  80.31
 भरमौर  75.77  74.89  76.74
 चम्बा   74.76  75.52  73.97
 डल्हौजी  75.88  74.34  77.55
 भटियात  73.84   69.12  78.38

कहां कितने सामान्य पुरुष-महिला मतदाता

 जिला  मतदाता  पुरुष   महिला  थर्ड जैंडर
 चुराह  68424  34963  33461  0
 भरमौर  71237  36856  34381  0
 चम्बा  75126  37983  37142  1
 डल्हौजी  66439  33956  32483  0
 भटियात  70740  35657  35053  0

कहां कितने नौकरीपेशा मतदाता

 जिला  मतदाता  पुरुष  महिला
 चुराह  199  199  0
 भरमौर  137  137  0 
 चम्बा   163  163  0
 डल्हौजी  230   230  0
 भटियात  805   804  1

जिला निवार्चन अधिकारी सुदेश मोख्टा ने बताया कि चम्बा जिला में 23 अक्तूबर, 2017 तक कुल मतदाताओं की संख्या 353500 दर्ज की गई है। इनमें से 180948 पुरुष जबकि 172551 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा चम्बा विधानसभा क्षेत्र में एक थर्ड जैंडर मतदाता का नाम भी दर्ज है।