इसलिए IPH मंत्री विद्या स्टोक्स ने छोड़ी CM वीरभद्र के लिए सीट

Thursday, Oct 12, 2017 - 03:13 PM (IST)

शिमला: आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने विधानसभा चुनाव न लड़ने को लेकर अपनी वजह बताई है। उन्होंने अपनी ठियोग विधानसभा सीट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए छोड़ दी है। उनका मानना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो करोड़ों के जनकल्याण कार्य प्रगति पर हैं उन्हें वीरभद्र ही पूरा कर सकते हैं। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है और अपनी ठियोग विधानसभा सीट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए छोड़ दी है।  


इसी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ रही
स्टोक्स का मानना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो करोड़ों के जनकल्याण कार्य प्रगति पर हैं उन्हें वीरभद्र सिंह ही अंजाम तक पहुंचाएंगे। वह एक परिपक्व नेता हैं और उनी अगुआई में प्रदेश का संपूर्ण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ठियोग के लिए सीएम से बेहतर कोई उम्मीदवार दूसरा हो ही नहीं सकता। विद्या स्टोक्स ने कहा कि परिवार की वजह से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बच्चों का मन है कि बहुत हो गया काम अब उनके साथ भी कुछ समय बिताएं। इसी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीट छोड़ने का मतलब राजनीति छोड़ना नहीं है। वह सारी उम्र जनसेवा करती रहेंगी।