मौसम ने फिर बदली करवट, चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 09:43 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): एक दिन धूप खिलने के बाद मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। मौसम के करवट बदलते ही मनाली व लाहौल-स्पीति की चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। रोहतांग व बारालाचा दर्रे सहित समस्त ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मनाली और केलांग में मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। ऊंचाई वाली पहाड़ियां बर्फ के फाहों से सराबोर हुई हैं।

सोलंगनाला में साहसिक गतिविधियों की धूम

स्कीइंग के लिए दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल सोलंगनाला में साहसिक गतिविधियों की धूम मची हुई है। सैलानी पैराग्लाइडिंग सहित माऊंटेन बाइक के सुहाने सफर का आनंद उठा रहे हैं। अटल टनल अभी सैलानियों के लिए बंद है। सैलानी सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु व कोठी पर्यटन स्थल में बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि पर्यटकों की आमद कम है लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और कारोबार भी गति पकड़ेगा। साहसिक गतिविधियां शुरू होने से घाटी के सैंकड़ों युवाओं का रोजगार भी चल पड़ा है। घुड़सवारी का आनंद लेकर सैलानी धार्मिक पर्यटन स्थल अंजनी महादेव में भी दस्तक देने लगे हैं। हालांकि बर्फ  न होने से सैलानी स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, माऊंटेन बाइक व घुड़सवारी जैसी साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। स्नो स्कूटर का सफर भी सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News