मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रे सहित चोटियों में हिमपात

Wednesday, Mar 23, 2022 - 08:38 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व समस्त चोटियों में बुधवार को हिमपात हुआ है। मौसम के करवट बदलते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। मार्च के पहले सप्ताह के बाद मौसम बदल गया और तापमान में भी सामान्य से अधिक बढ़ौतरी हुई। बुधवार दोपहर बाद लाहौल सहित मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लम्बे अंतराल बाद हिमपात का क्रम शुरू हो गया है, वहीं रोहतांग के उस पार लाहौल की चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों बागवानों को राहत दी है। सामान्य से अधिक पहुंच चुके तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज ने बीआरओ की दिक्कत बढ़ा दी है। बारालाचा दर्रे सहित शिंकुला दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने से बीआरओ की दिक्कत बढ़ी है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि हिमपात से मनाली-लेह मार्ग बहाली प्रभावित हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay