लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी से मानइस में पहुंचा तापमान, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2020 - 09:56 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने से ठंड फि र लौट आई है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में शुक्रवार की रात ताजा हिमपात हुआ है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई। लाहौल-स्पीति के केलांग में 8 सैंटीमीटर और कुल्लू के कोठी में 5 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे पर पिछले 2 दिन से हिमपात का दौर चल रहा है।

रोहतांग दर्रे में 2 फुट से अधिक बर्फबारी

रोहतांग दर्रे में 2 फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है, जिसके चलते बीआरओ के जवानों को पीछे हटना पड़ा है। इसके चलते दर्रा खुलने की उम्मीद लगाए कुल्लू-मनाली में फंसे लाहौल घाटी के हजारों किसानों को निराश होना पड़ा है। वहीं मनाली में 52 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सियोबाग में 46 मिलीमीटर, कोठी में 45, बंजार में 40, भुंतर में 39, डल्हौजी में 35 और जोगिंद्रनगर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मनाली में पारा शून्य के करीब रिकॉर्ड

मौसम के तेवरों से अपै्रल के महीने में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ताजा बर्फ बारी से जनजातीय क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच गया है, वहीं मनाली में पारा शून्य के करीब रिकॉर्ड हुआ। शिमला से सटे कुफ री में भी तापमान में जोरदार गिरावट आई और यह जनजातीय क्षेत्र कल्पा से भी ठंडा हो गया। लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा मनाली में 1.4 डिग्री, कुफ री में 3.3 डिग्री, कल्पा में 3.6 डिग्री, डल्हौजी में 5.8 डिग्री, शिमला में 7.2 डिग्री, सियोबाग में 7.5 डिग्री, भुंतर में 9.9 डिग्री, पालमपुर में 10 डिग्री, जुबड़हट्टी में 10.6 डिग्री, धर्मशाला में 10.8 डिग्री, सोलन में 12.5 डिग्री, चम्बा में 13.4 डिग्री, सुंदरनगर में 13.7 डिग्री, कांगड़ा में 14.3 डिग्री, मंडी में 14.4 डिग्री, हमीरपुर में 15.8 डिग्री और बिलासपुर में 16 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

ऊना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सैल्सियस

हालांकि शनिवार को राज्य के अनेक स्थानों में धूप खिलने से तापमान में फि र उछाल आ गया। ऊना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया और यह राज्य में सबसे गर्म रहा। हमीरपुर, बिलासपुर, नाहन, कांगड़ा, सुंदरनगर, शिमला और धर्मशाला का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.2, 30, 29.9, 29.4, 27.6, 19.3 और 18.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

24 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 अप्रैल तक राज्य में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानों व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा व उच्च पर्वतीय भागों में हिमपात के आसार हैं। उन्होंने अगले 2 दिन मध्यपर्वतीय इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए यैलो अलर्ट जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News