लाहौल में हुई बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग हुआ बंद

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 12:38 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के मिजाज कुछ बदले हुए नजर आए हैं। प्रदेश के लाहौल में सोमवार को बर्फबारी हुई है। वहीं मंडी सहित कई जिलों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग को बंद कर दिया गया है। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया। प्रदेश के कई स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने और तूफान का पूर्वानुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी में शिमला में बादल छाए हुए हैं जिससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज गी गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए सात अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। सात अप्रैल को कुल्लू, शिमला व सिरमौर में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार छह व सात अप्रैल को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण चोटियों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सोलन में आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News