कुल्लू में देखिए खूबसूरत नजारा, बर्फबारी के बीच अठखेलियां खेल रहे बच्चे(PICS)

Saturday, Dec 14, 2019 - 10:36 AM (IST)

कुल्लू(दिलीप): प्रदेश भर में दो दिनों से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी बर्फ पड़ गई है। 

 जहां एक ओर बर्फबारी के आने से लोग खुशी कुछ मना रहे हैं। वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के आने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

 वही लोगों को बिजली पानी व बस सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।

दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में काफी समय के बाद बर्फ आने से बच्चे व युवा वर्ग अठखेलियां खेल रहे है और खूब मनोरंजन कर रहे है।  

 ऐसे में घाटी के कई बस रूट भी बंद हो गए हैं। बर्फबारी से किसान बागवान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

kirti