हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त: रोहतांग दर्रे पर 5 फुट बर्फ, कई मार्ग बंद

Sunday, Jan 13, 2019 - 12:42 PM (IST)

कुल्लू (दलीप ठाकुर): हिमाचल में मौसम अभी भी खराब हैं। कुल्लू और लाहुल-स्पीति सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार रात ताजा बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है।


बता दें कि विश्व प्रसिद्व रोहतांग दर्रे में 5 फुट व केलांग में 2 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे लाहौल-स्पीति में परिवहन निगम की बसों के पहिए थम गए हैं। वहीं बर्फबारी के बीच लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लाहौल की समूची घाटी में 4 इंच ताजा बर्फबारी से घाटी के किसान, बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। 

ऐतिहासिक प्राचीन लोकतंत्र गांव मलाणा में 2 फीट ताजा बर्फबारी हुई है जिससे लोग घरों के अंदर दुबके हुए हैं। वहीं ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हो रही है निचले क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है। बारिश-बर्फबारी से पूरा कुल्लू शीतलहर की चपेट डूबा हुआ है। जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।


स्थानीय बागवान संजीव कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर समय-समय पर हो रही बर्फबारी से प्राकृतिक जलस्त्रोतों को संजीवनी मिलेगी जिससे गर्मियों में पाने के पानी की कमी नहीं होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 14 जनवरी को भी मौसम खराब रहेगा।

Ekta