Watch Video : डल्हौजी में बर्फबारी शुरू, बर्फ के फाहों बीच खुशी से झूमे पर्यटक

Sunday, Dec 26, 2021 - 07:07 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर महाजन): पर्यटन नगरी डल्हौजी में क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न राज्यों से बर्फबारी की चाहत लिए आए पर्यटकों को भले ही मायूसी हाथ लगी हो लेकिन रविवार को डल्हौजी में बर्फ की फाहे गिरते ही उनकी यह मुराद भी पुरी हो गई। आज सुबह से ही डल्हौजी मे बादल छाए रहे जबकि दोपहर बाद अचानक बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया, जिसके बाद यहां घूमने आए पर्यटकों की खुशी का ठिकाना न रहा।

गांधी चौक पर पर्यटकों ने जैसे आसमान से बर्फ के फाहों को गिरते देखा तो उन्होंने इन खूबसूरत पलों को अपने मोबाइल में वीडियो और सैल्फियों के माध्यम से कैद कर लिया। ठंड की परवाह किए बगैर बर्फ के फाहों के बीच पर्यटक खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए। बता दें कि हर साल पर्यटक क्रिसमस और नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद लिए डल्हौजी का रुख करते हैं। इस बार भी काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हुए हैं और बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay