Kullu: रोहतांग दर्रे में हिमपात, बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 10:21 PM (IST)

मनाली (सोनू): मौसम के करवट बदलते ही पहाड़ियों में हिमपात का दौर शुरू हो गया है। सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रे में वीरवार को बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलानियों ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को अपने कैमरे में कैद किया। बारालाचा, कुंजम व शिंकुला दर्रे में भी हल्का हिमपात हुआ। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

दोपहर बाद रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। हालांकि कुछ देर के लिए ही बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन पर्यटकों ने खूब मजा लेते हुए इन लम्हों को यादगार बना दिया। पंजाब से आए पर्यटकों के ग्रुप को लेकर रोहतांग गए पर्यटन व्यवसायी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्यटकों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News