SIU Team के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 61 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

Monday, Jul 22, 2019 - 07:40 PM (IST)

नालागढ़: नालागढ़ पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर नाके के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 40 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ एस.आई.यू. टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर देर रात करीब 11 बजे महादेव पुल के समीप बेला महादेव लिंक रोड पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक (HP12J-1674) पर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार ने टीम को देखा तो भागने का प्रयास किया लेकिन एस.आई.यू. टीम ने उसे दबोच लिया।

थैले से बरामद हुआ 40 किलोग्राम चूरा-पोस्त

उक्त व्यक्ति ने बाइक के पीछे एक थैला रखा था। जब उस थैले की तलाशी ली गई तो थैले में से 40 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी दिलावर उर्फ बबलू गुलापुरा का रहने वाला है।  वहीं दूसरे मामले में एक व्यक्ति को 21 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ नालागढ़ के मैसाटीबा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ संजू के रूप में की गई है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : डी.एस.पी.

इस बारे में जब डी.एस.पी. चमन लाल से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बी.बी.एन. मे छेड़े गए विशेष अभियान के तहत तथा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एस.आई.यू. टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है और आगे भी जारी रहेगी। एस.आई.यू. टीम में देवराज, पवन कुमार, राजेश कुमार, किशोर कुमार, धर्मवीर और चंद्रशेखर शामिल रहे।

Vijay