Bilaspur: हिमाचल में ''सफेद जहर'' के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे दबाेचा आराेपी

punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2026 - 03:18 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला के तहत आते झंडूता थाना पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर औहर लिंक मार्ग के समीप एक युवक को सफेद जहर (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार झंडूता पुलिस की एक टीम गत रात्रि औहर लिंक फोरलेन के पास भजवाणी क्षेत्र में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने वहां एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। पुलिस को देख युवक घबरा गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।

शक के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान नायब (26) निवासी जदेहड़ा, डाकघर वन, तहसील लाड़वा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। मामले की आगामी जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News