SIU टीम की गुप्त सूचना पर बड़ी कामयाबी, नशे की खेप सहित धरा तस्कर

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 06:38 PM (IST)

गगरेट: जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा ने विकास खंड गगरेट के गुगलैहड़ गांव में 140 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। विशेष जांच शाखा ने इस बाबत पुलिस थाना गगरेट में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष जांच शाखा के प्रभारी अमरीक सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजावर गांव का जोगिंदर कुमार उर्फ जिंदू चरस तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त है।

शुक्रवार को जब सब इंस्पैक्टर अमरीक सिंह इलाके की गश्त पर थे तो गुगलैहड़ गांव के लिंक रोड पर जोगिंदर कुमार आता दिखाई दिया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 140 ग्राम चरस बरामद हुई। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि एस.आई.यू. की टीम ने आरोपी जोगिंदर कुमार को चरस की खेप के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News