पुलिस ने नाकाबंदी पर 300 ग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

Saturday, Nov 16, 2019 - 06:32 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने एक चरस तस्कर को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार एएसआई भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हुरलू धार के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी भी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मणिकर्ण चौकी ले गई है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (21) निवासी ग्राहण के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Vijay