पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बेल पर छूटे तस्कर से पकड़ी 5.172 किलो चरस

Friday, Apr 20, 2018 - 10:15 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ  अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के कसोल मणिकर्ण में एक व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो 172 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सुबह पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान छियाल पुल के समीप पैदल जाते हुए एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 किलो 172 ग्राम चरस बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान शेर सिंह बंजार निवासी के रूप में हुई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ  लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


वर्ष 2015 में भी चरस के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी
जिस व्यक्ति को चरस के साथ धरा है उसे वर्ष 2015 में भी चरस के केस में गिरफ्तार किया था। उसके बाद यह बेल पर बाहर आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस व्यक्ति पर नजर थी और चरस के कारोबार में संलिप्त होने के चलते इसके पास से चरस की खेप पकड़ी है। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण घाटी में इससे पहले भी पुलिस ने 5 किलो चरस पकडऩे में सफलता पाई हैै। उन्होंने कहा कि चरस तस्कर को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया जाएगा।

Vijay