पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली बड़ी सफलता, 5.270 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sunday, Aug 07, 2022 - 07:14 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): गिरिपार क्षेत्र के क्यारी में एसआईयू की टीम ने एक व्यक्ति को अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली कि क्यारी की तरफ से एक व्यक्ति अफीम लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर एसआईयू टीम ने नैशनल हाईवे-707 पर क्यारी के पास नाका लगाया। इस दौरान सामने से केदार सिंह निवासी क्यारी आया तो पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोक लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 5 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay