10 बोरी अफीम डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Saturday, Nov 07, 2020 - 02:53 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : जिला कुल्लू में बंजार पुलिस टीम ने 10 बोरी आदिम डोडा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाका डियुटी के लिए पुलिस च्युंठा पुल से आगे की तरफ वाली चौकी सड़क में मौजुद थी तो शनिवार तड़के एक कार सीएचओ1एआर-9249 कोरोला वरंग गोल्डन आयी। जिस पर गाड़ी को चैक करने पर कार की पिछली सीट व डिक्की में कुल 10 बोरीयां पाई गई। बोरियों को चैक करने पर सभी बोरियों मे अफिम डोडे पाये गए। कुल 10 बोरियों को तोलने पर कुल वजनी 90 किलो 529 ग्राम अफीम डोडा पाया गया। गाड़ी में चालक कुलविन्द्र सिंह पुत्र हरमेश सिंह एहमद गढ़ मण्डी लुधियाना पंजाब उम्र 38 साल को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार चालक कुलविन्द्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने तस्कर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
 

prashant sharma