1.012 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Monday, Jan 04, 2021 - 11:20 AM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : पुलिस ने 1.012 किलोग्राम चरस की खेप के साथ मंडी जिला के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार जब पुलिस की टीम पतलीकूहल के 15 मील में रेन शेल्टर के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुल से होते हुए आए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। उसके पास एक कैरी बैग भी था। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो चरस की खेप बरामद हुई। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय शौनू राम पुत्र मगनू राम निवासी सचान थाल्तुखोड पधर मंडी के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

prashant sharma