अनुबंध पॉलिसी में लाए जाएं SMC अध्यापक

Monday, Oct 29, 2018 - 04:57 PM (IST)

टाहलीवाल (गौतम): एस.एम.सी. अध्यापक यूनियन ऊना का प्रतिनिधिमंडल रविवार को यूनियन के जिला प्रधान अनवर खान की अगुवाई में पूर्व मंत्री एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा से अम्ब में उनके घर पर मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल प्रवीण शर्मा को हिमुडा का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया।

संघ ने बताया कि प्रदेश में 2630 एस.एम.सी. शिक्षक पिछले 6 वर्षों से सरकारी स्कूलों में लगातार बिना किसी अवकाश के सेवाएं दे रहे हैं। सभी एस.एम.सी. अध्यापक आर.एंड.पी. नियमानुसार आर.टी.ई. के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक योग्यता टैट आदि को पूरा करते हैं। शिक्षकों की नियुक्तियां शिक्षा उपनिदेशकों की अनुमति पर उपमंडलाधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्त कमेेटी ने की हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि सभी एस.एम.सी. शिक्षकों को उनके ज्वाइनिंग तिथि से सेवाकाल को जोड़कर अनुबंध पॉलिसी के तहत लाया जाए। इससे एस.एम.सी. अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। प्रवीण शर्मा ने एस.एम.सी. अध्यापकों की मांगों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार से आपकी मांगों को जल्दी पूरा करवाया जाएगा।  
 

Ekta