धर्मशाला में अप्रैल, 2022 में बनकर तैयार होगा स्मार्ट रोड : विशाल नैहरिया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 06:42 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से कोतवाली तक अप्रैल, 2022 तक स्मार्ट रोड बनकर तैयार हो जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे स्मार्ट रोड का मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया और उप महापौर सर्व चंद गलोटिया के साथ निरिक्षण किया। विधायक ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए लक्षित समय में स्मार्ट रोड का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शिक्षा बोर्ड से कोतवाली बाजार तक रोड अप्रैल, 2022 में तैयार किया जाएगा।

25 करोड़ की लागत से बन रहा स्मार्ट रोड

25 करोड़ की लागत से बन रहे स्मार्ट रोड में स्मार्ट एलईडी लाइट्स स्थापित की जाएंगी। वहीँ रोड के दोनों ओर वॉक-वे, कैमरे और डीजिटल इन्फॉर्मेशन बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। इसके आलावा रोड के दोनों ओर बिजली की तारों और पानी की पाइपों को ट्रेन्चेस में डाला जाएगा। विधायक ने कहा कि धर्मशाला में ट्रिपल इंजन की सरकार ने विकास की रफ्तार बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का तोहफा दिया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्मार्ट सिटी के खाते में राज्य सरकार के हिस्से का बजट जमा किया और अब भाजपा समर्थित नगर निगम बनने पर स्मार्ट सिटी के कार्यों सहित धर्मशाला में विकास कार्यों में तेजी आई है। इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला के अधिकारी एंव स्मार्ट सिटी धर्मशाला परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News