Watch Video : जयराम के CM बनने पर मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठी छोटी काशी

Wednesday, Dec 27, 2017 - 08:59 PM (IST)

मंडी: मंडी जिला को पहली बार सी.एम. की कुर्सी मिलने से लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को जब शिमला में जय राम ठाकुर ने बतौर सी.एम. शपथ ग्रहण की तो उनके गृह जिला मंडी में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। शाम जरूर हो गई लेकिन इस उत्सव का रंग कम नहीं हुआ। शाम के समय छोटी काशी मंडी के लोगों ने पूरे शहर को मोमबत्तियों की रोशनी से जगमग कर दिया। घर हो या दुकान, चौक हो या चौराहा, सभी जगह लोगों ने मोमबतियां जलाकर सी.एम. पद मिलने की खुशी मनाई।

मंडी संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री के अलावा 3 मंत्री 
जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने और वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह और अनिल शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाने से मंडीवासियों की खुशी दोगुनी हो गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र से इस बार मुख्यमंत्री के अलावा 3 मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश में नई सरकार नए जोश के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे मंडीवासियों की यही कामना है।