ऊना में आधा दर्जन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां हुई आग से खाक

Sunday, May 24, 2020 - 03:12 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : ऊना में पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत स्वां नदी किनारे स्थित आधा दर्जन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की घटना में करीब 55 हजार रुपए की नगदी सहित झुग्गियों के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं 6 मुर्गे पर भी जिंदा जल गए। प्रवासी मजदूरों ने हैंडपंप के पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सारी मेहनत बेकार गई। वहीं सूचना मिलने के बाद डीआरडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रवासी मजदूरों को राशन दिया। इसके अलावा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आग के लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को स्वां नदी किनारे स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां में अचानक आग लग गई। आग लगने से प्रवासियों का सभी समान जलकर राख हो गया। पीड़ित धन देवी का आग के चलते झुग्गी में रखा 50 हजार रुपए कैश व मुर्गा 6 बच्चे जल गए। वहीं अमर सिंह का 3 हजार रुपए जल गए एक लकड़ी की गोलख भी आग में जल गई। आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी का भी प्रबंध नहीं था। एक हैंड पंप के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। आगजनी में सभी के कपड़े, बर्तन, राशन, बैंक की कॉपी, आधार कार्ड व अन्य कागजात भी जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलने के बाद डीआरडीए व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीआरडीए के अधिकारियों ने जहां प्रवासी मजदूरों को राशन दिया। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पूरी जानकारी जुटाई।
 

Edited By

prashant sharma