चंडीगढ़-मनाली NH-21 पर दरकी पहाड़ी, 4 घंटे तक यात्रियों रहे परेशान (Video)

Monday, Sep 17, 2018 - 02:36 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 पर जड़ोल में पहाड़ी दरकने से 4 घंटे आवाजाही बंद रही। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालकों सहित पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


बताया जा रहा है कि सुंदरनगर में सूखे में ही पहाड़ियां दरकने लगी। मामला रविवार रात 2:30 बजे का है। यह हाईवे 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहा।


पुलिस और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभालते हुए 4 घंटे की मेहनत के बाद हाईवे खुलवाया। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह पहाड़ियों से मलबा गिरा रहा।


अभी हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। लेकिन प्रशासन ने आवाजाही शुरू कर दी है। साथ ही हाईवे को बहाल करने का काम जारी है। 

Ekta