घर में खेलते-खेलते 2 बच्चों का फिसला पांव, घायल

Tuesday, Apr 09, 2019 - 12:52 PM (IST)

चम्बा: बीते 24 घंटों के दौरान जिला में 2 बच्चों के गिरने के चलते घायल होने के मामले सामने आए हैं। उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र अमरो निवासी गांव खजरी तहसील चुराह शनिवार को अपने घर में खेल रहा था तो उसका पांव फिसल, गया जिसके चलते वह घायल हो गया। तरुण पुत्र नरिंद्र निवासी गांव कुठेड़ अपने घर में शनिवार को खेल रहा था तो वह गिरने से घायल हो गया। जिसके चलते उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

kirti