कोहरे पर फिसलने से मकान की तीसरी मंजिल से गिरा युवक, टांडा रैफर

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 02:15 PM (IST)

चम्बा (काकू):जिले के भरमौर क्षेत्र की कुनेड पंचायत के उचका गांव में कोहरे पर फिसलने से एक युवक मकान की तीसरी छत से नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जितेंद्र (24) पुत्र स्वर्गीय जर्म सिंह रविवार को सुबह अपने मकान की छत का स्लेट ठीक करने के लिए छत पर चढ़ गया। छत पर कोहरा पड़ा हुआ था। इससे कोहरे पर अचानक उसका पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ा। उसके सिर व शरीर के अन्य भागों पर चोटें आई हैं। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हैंड इंजरी होने के कारण टांडा रैफर कर दिया है। डॉ. मोहन सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल को बेहतर उपचार के लिए टांडा रैफर कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News