हार जलाड़ी में स्लेटपोश मकान की छत गिरी, 2 लोगों को आई चोटें

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 05:05 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): तहसील कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हार जलाड़ी में शुक्रवार रात को एक स्लेटपोश मकान की छत गिर गई। इसके चलते उक्त परिवार के 2 सदस्य छत के मलबे सहित जमीन पर जा गिरे। हादसे में उक्त परिवार के दोनों सदस्यों को हल्की चोटें आईं हैं और उन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से कांगड़ा सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में परिवार को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान रंजना देवी ने मौके पर पहुंच कर नुक्सान का जायजा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News