स्किल्स ऑन व्हील वैन पहुंची नाहन, बच्चों को दी मशीनों के बारे में जानकारी

Sunday, Jan 12, 2020 - 03:54 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल एजुकेशन को प्रमोट करने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्किल्स ऑन व्हील वैन के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा के बारे में प्रैक्टिकली जानकारी दी जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन पहुंची स्किल्स ऑन व्हील वैन के माध्यम से बच्चों को वर्कशॉप इंजीनियरिंग, फूड प्रोसैसिंग हेल्थ एंड हाईजीन, एग्रीकल्चर और एनर्जी एनवायरनमैंट के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा वर्कशॉप में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, जिसमें ड्रिल मशीन, लेथ मशीन, ग्राइंडर आदि के बारे में बच्चों को प्रैक्टिकली जानकारी दी। इस दौरान वैन को देखने पहुंचे बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया। हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल एजुकेशन को प्रमोट करने के मकसद से इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला से किया था। स्किल्स ऑन व्हील के माध्यम से प्रदेश के 9 जिलों के समर क्लोजिंग स्कूलों में बच्चों को वोकेशनल एजुकेशन के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।

मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम के प्रोजैक्ट ऑफिसर प्रशांत सोनावले ने बताया कि इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय में बच्चों को कई विषयों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषकर वर्कशॉप में इस्तेमाल होने वाली  कई मशीनों के बारे में प्रैक्टिकली जानकारी दी गई ताकि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और अध्यापकों में भी वोकेशनल एजुकेशन के प्रति रूझान पैदा किया जा सके।

Vijay