फर्जी करंसी मामले में SIT की बड़ी कामयाबी, दो लॉ ग्रेजुएट गिरफ्तार

Monday, May 07, 2018 - 02:30 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): मंडी में फर्जी करंसी और चरस मामले में एसआईटी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उन्होंने हरियाणा से दो लॉ ग्रेजुएट पकड़े हैं। एसआईटी ने यह बड़ी कार्रवाई डीएसपी हितेश लखन पाल की अगुवाई में की। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो आरोपी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किए थे। इनमें देवा और लाल सिंह गिरफ्तार हुए थे। देवा मलाणा का रहने वाला था जबकि लाल सिंह गोहर का था। लेकिन अभी इस मामले में तीसरा आरोपी भूत उर्फ किशन फरार चल रहा है। वह अपने साथ मलाणा से 3 लाख 50 हजार करेंसी लेकर फरार हुआ है।  


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब वह मंडी के बगस्याड़ में स्थित हिमाचल ग्रामीण बैंंक में एक लाख के नकली नोट जमा करवाने आया था। पुलिस को उसके घर से 1.10 लाख रुपए नकली नोट भी बरामद हुए थे। जो उसने अपने कमरे में लकड़ी के संदूक में छिपा कर रखे थे। नकली करंसी के 2-2 हजार के नोट थे। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद होने के बाद आर.बी.आई. भी हरकत में आ गई थी। जिला के लीड बैंक के अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए गए थे। 

Ekta