सफलता: सिरमौर पुलिस ने तेंदुए की 4 खालें सहित दबोचे 3 तस्कर

Thursday, Feb 06, 2020 - 11:38 AM (IST)

 

नाहन: हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। बता दें कि सिरमौर पुलिस की एसआईयू नाहन टीम ने बुधवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले खालाक्यार-कोटी धीमान सड़क पर तीन व्यक्तियों को जंगली जानवरों के अंगों सहित धर दबोचा। इसपर आरोपियों के विरुद्ध धारा 51-53/1972, Wild Life Protection Act के तहत पुलिस थाना रेणुका में मामला पंजीकृत करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 4 खालें बरामद की हैं, जिसमें से तीन खालें व्यस्क तेंदुए की हैं। जबकि एक शावक की है। पुलिस ने बलबीर सिंह (49) पुत्र मेहर सिंह निवासी उगर कांडो, जरग, तहसील संगड़ाह, नारायण सिंह (38) पुत्र रूप सिंह, निवासी कांडो हरयास, भाटगढ़, तहसील ददाहू और जीवन सिंह (42) पुत्र जीत सिंह निवासी कांडो हरयास, भाटगढ़, तहसील ददाहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

kirti