विनय गुप्ता को फिर सौंपी सिरमौर बीजेपी की कमान

Monday, Nov 25, 2019 - 10:46 AM (IST)

नाहन : सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता को एक बार फिर जिला भाजपा की कमान सौंपी गई है। विनय गुप्ता को लगातार दूसरी बार सिरमौर बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई जिसमें बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। यह दूसरा मौका है जब निर्विरोध विनय कुत्ता भाजपा के अध्यक्ष चुने गए है। पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि 2022 का चुनाव उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सिरमौर जिला की सभी पांचों सीटों पर बीजेपी का भी होगी।

उन्होंने कहा कि साल 2020 में होने वाले पंचायती चुनाव में भी भाजपा की अहम भूमिका रहेगी।  उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों को आम आदमी तक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाएगा जिसका सीधा लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। गौर हो कि इन दिनों प्रदेश भर में भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जारी है जिसमें मौजूदा समय में जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां की जा रही है माना यह भी जा रहा है कि जल्द बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा।

Edited By

Simpy Khanna