पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक समान विकास हुआ है: धूमल

Tuesday, Apr 06, 2021 - 05:42 PM (IST)

बड़सर (अशोक राणा) : भाजपा के पार्टी स्थापना दिवस पर झनिक्कर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन भी थामा। जिन्हें धूमल ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। धूमल ने कहा कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता आज कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे है वह इस महान दिन के गवाह भी बन रहे है। कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं और लोगों ने चेहरे पर मास्क और सोशल डिस्टेसिंग को अपनाया। पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बडी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक समान विकास हुआ है सभी वर्ग के लोगों के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। भाजपा पार्टी ने 41 साल के इतिहास के दौरान देश को दो यशस्वी प्रधानमंत्री दिए है जो कि बहुत ही गर्व की बात हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करें ताकि भविष्य में बढ़िया परिणाम आ सकें।
 

Content Writer

prashant sharma