अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई सूमो, पांच घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 10:32 PM (IST)

सिहुंता (सुभाष): समोट-ददरियाड़ा-चुवाड़ी मार्ग पर सिम्बल घट्टा के समीप एक एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टाटा सूमो में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों को गहरी चोटें आई हैं। टाटा सूमो समोट से रूपेना की तरफ जा रही थी कि अचानक घट्टा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव एवं राहत का कार्य शुरू किया तथा घायलों को समीप के सी.एच.सी. समोट में ले जाया गया। इसमें भगत राम निवासी गलेड, शिव कुमार पुत्र महिंद्र सिंह निवासी गुमराह दोनों ग्राम पंचायत सुरपड़ा घायल हुए हैं।

दोनों को समोट में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया है। जबकि वाहन में सवार 3 अन्य लोगों को चोटें आई हैं इनका उपचार समोट में किया जा रहा है। सुरपड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान पवन कुमार ने बताया कि शिव कुमार के भाई की कुछ दिन बाद शादी है तथा समोट बाजार से खरीददारी करने के बाद टाटा सूमो में सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दो घायलों को टांडा रैफर किया गया है। जबकि 3 अन्य का स्थानीय अस्पताल में ही उपचार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News