‘‘CM वीरभद्र सिंह का आदर करना सीखें सुक्खू’’

Wednesday, Jul 12, 2017 - 01:43 AM (IST)

मंडी: अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सी.एम. वीरभद्र सिंह का आदर करना सीखें। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तो संगठन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति बन सकता है लेकिन सी.एम. वही बनता है जिसे चुने हुए विधायकों का समर्थन हो। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं और 7वीं बार भी अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की बजाय सी.एम. का आदर करना चाहिए। 

सोनिया गांधी एसोसिएशन कांग्रेस का पेरैंटल संगठन नहीं
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन कांग्रेस का पेरैंटल संगठन नहीं है। यह केवल मात्र सामाजिक संगठन है और समाजसेवा के कार्य में लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडी जिला में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एम.सी. ऋषि बिश्नोई की जनसभा रखी जाएगी। उन्होंने अपनी संस्था के बारे में गलत बयानबाजी करने वालों को कहा कि उन्हें स्वयं पता नहीं है कि वे कांग्रेसी क्यों हैं। कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने वाले संगठनों की आलोचना की बजाय उनका स्वागत किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देविंद्र शर्मा और शकुंतला कश्यप भी मौजूद थीं।