हिमाचल पहुंचे शुक्ला बोले, रणनीति बना दिलाएंगे जीत

Thursday, Sep 24, 2020 - 01:39 PM (IST)

सोलन : हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के बाद राजीव शुक्ला पहली बार हिमाचल पहुंचे। जिला सोलन के परवाणू में पहुंचने पर उनका पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत धर्मपुर व सोलन में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां पर मीडिया से बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार पुनः स्थापित की जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करके कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई जाएगी।

इसके उपरांत राजीव शुक्ला शिमला के लिए रवाना हो गए। शुक्ला की पीटरहॉफ में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर भोजन करने के बाद प्रभारी राजीव शुक्ला करीब डेढ़ बजे राजीव भवन पहुंचेंगे और यहां पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दो बजे से साढ़े चार बजे तक पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद शुक्ला मीडिया से बातचीत करेंगे। 25 सितंबर को भी शुक्ला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।
 

prashant sharma