जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

Monday, Aug 12, 2019 - 10:22 PM (IST)

श्री रेणुका जी: ददाहू अस्पताल में देर रात एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कालेज नाहन के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति को पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 37 वर्षीय दीप राम पुत्र माता राम निवासी कटाह शीतला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिस कारण उसकी हालत खराब हुई। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन रैफर कर दिया गया। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Kuldeep