अवैध खनन पर एसपी सख्त, पुलिस अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस (Watch Video)

Saturday, Jan 27, 2018 - 07:05 PM (IST)

हरोली (अमित): खनन माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में अब एसपी ऊना दिवाकर शर्मा खुद भी कूद गए है। गत रात करीब 11 बजे एसपी ऊना सादी बर्दी में हरोली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन में संलिप्त 8 बड़े वाहनों को जब्त किया। हरोली क्षेत्र में पांव पसार चुके खनन माफिया के कारनामों को देख पुलिस कार्रवाई पर उन्होंने असंतोष जताते हुए पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।

खनन माफिया में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि उनकी कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। इसके बाद देर रात करीब 1 बजे उन्होंने ऊना सदर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीँ अपनी ड्यूटी को सही तरीके से ना करने वाले 2 अधिकारीयों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए है।