ऊना के भदसाली में राजस्व विभाग के चौकीदार की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 03:40 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना जिला के हरोली उपमंडल के भदसाली में रविवार सुबह राजस्व विभाग के अस्थायी चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान ने भी मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पूरा घटनाक्रम जमीनी विवाद को लेकर हुआ बताया जा रहा है। भदसाली गांव में खेतोंं में सिंचाई के लिए बनाई जाने वाली पानी की हौदी के निर्माण को लेकर 2 पक्षों में विवाद चल रहा था। यही विवाद इस पूरी वारदात का कारण बना है। ग्राम पंचायत के प्रधान अश्विनी जसवाल ने बताया कि इस स्थान पर हौदी के निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार को भी विवाद से अवगत करवा दिया था लेकिन उसने राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए निर्माण करने की बात कही थी।

रविवार को मौके पर दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे, जिनमें से एक पक्ष के हरजोत सिंह और उसके 2 बंटों ने विवाद बढ़ता देख घटनास्थल पर ही अपनी बंदूक निकाल ली और दूसरे पक्ष के अश्विनी कुमार पर गोली चला दी। पंचायत प्रधान अश्विनी जसवाल ने बताया कि गोली उनके बगल से निकल गई जबकि उन्हें मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि हमलावर फिर से बंदूक में गोली भर रहा है, जिसे देखते हुए उन्होंने खेतों सेे भागकर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रधान ने कहा कि आरोपियों ने अश्विनी कुमार को गोली मारने के बाद भी करीब 15 मिनट तक उसे नहीं छोड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में अश्विनी को रिजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अश्विनी की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में मौका ए वारदात सेे अश्विनी कुमार को अस्पताल लाने वालेे प्रत्यक्षदर्शी नेे बताया कि अश्विनी कुमार घटना स्थल पर दर्द के मारेे कराह रहा था, जिसे वह उठाकर अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने बताया कि अस्पताल के एमरजैं सी वार्ड में उपचार के दौरान अश्विनी की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचा दिया है तथा पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। वहीं मृतक अश्विनी के पिता ने कहा कि उन्होंने ताउम्र कोर्ट कचहरी का मुंह नहींं देखा लेकिन गांव मेंं व्याप्त गुंडागर्दी के माहौल ने उनके बेटे की जान ले ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News