घास लाते समय गिरने से महिला की मौत

Monday, Jun 12, 2017 - 06:10 PM (IST)

साहो : साहो क्षेत्र की जडेरा पंचायत में पशुओं को चारा लाने गई महिला की ढांक से गिरने के चलते मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बेबी (38) पत्नी नेछू निवासी गांव डिल्ला पंचायत जडेरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह महिला अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जंगल में गई हुई थी। उक्त महिला जब चारा लेकर घर वापस लौट रही थी तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह रास्ते से काफी नीचे जा गिरी। अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी प्रभावित परिवार को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग व ग्रामीण घटनास्थल पर गए और उन्होंने उक्त महिला को काफी मशक्कत के बाद सड़क पर पहुंचाया। इस घटना में चूंकि महिला बुरी तरह से घायल हो चुकी थी जिसके चलते उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले को पुलिस में दर्ज न करवाने का निर्णय लिया जिसके चलते उक्त महिला का उसी रोज अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधान ग्राम पंचायत जडेरा पूजा शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक महिला के 2 बच्चे हंै। ऐसे में अब प्रभावित परिवार पर उन बच्चों के पालन-पोषण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी देकर प्रभावित परिवार को तुरंत फौरी आॢथक राहत जारी करने का अनुरोध किया जाएगा।