केजरीवाल के ऊना दौरे से पहले Congress को झटका, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वत्स ने ज्वाइन की AAP

Thursday, Jun 30, 2022 - 07:12 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में सेंध लगाकर अपना कुनबा बढ़ाने का आम आदमी पार्टी का अभियान लगातार जारी है। जुलाई के पहले हफ्ते में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिला ऊना के दौरे पर आ रहे हैं। केजरीवाल के दौरे से ठीक एक हफ्ता पहले वीरवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वत्स उर्फ भुजियावाला के साथ-साथ अन्य कई लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र तोंगर ने प्रैस वार्ता कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस के हजारों लोग हिमाचल प्रदेश से आम आदमी पार्टी के संपर्क में है और आने वाले दिनों में सभी लोग आप का दामन थामने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों को देखकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में इस वक्त बौखलाहट है। एक सवाल का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay