चुनाव आयोग के आदेश पर SHO गगरेट पर गिरी तबादले की गाज, जानिए क्या है वजह

Wednesday, Mar 27, 2019 - 10:21 PM (IST)

गगरेट (बृज): चुनाव आयोग से पुलिस थाना प्रभारी गगरेट की शिकायत करने पर पुलिस थाना प्रभारी ठाकुर चैन सिंह पर तबादले की गाज गिरी है। कांग्रेस द्वारा एस.एच.ओ. ठाकुर चैन सिंह पर भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर एस.एच.ओ. ठाकुर चैन सिंह का तबादला आई.आर.बी.एन. बस्सी के लिए किया गया है।

भाजपा सरकार के गठन के बाद आए थे ऊना

इंस्पैक्टर ठाकुर चैन सिंह प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद जिला ऊना में आए थे और उन्हें पुलिस थाना प्रभारी गगरेट लगाया गया था। ठाकुर चैन सिंह की कार्रवाई से अमूमन लोग खुश थे जबकि उन्होंने मादक द्र्रव्य पदार्थों के कई मामले पकड़े थे। एक मामले में उन्होंने चिïट्टे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर होशियारपुर में चिïट्टा माफिया के सरगना को उजागर किया था।

ब्लॉक कांग्रेस गगरेट ने की थी शिकायत

ब्लॉक कांग्रेस गगरेट ने एस.एच.ओ. ठाकुर चैन सिंह पर भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियां होने के चलते चुनाव को प्रभावित करने की शिकायत की थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने एस.एच.ओ. का तबादला करने के निर्देश दिए थे। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Vijay