शिवसेना ने रंजीत धीमान को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Sunday, Sep 06, 2020 - 06:00 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): शिवसेना पंजाब हिमाचल कार्यकारिणी के अध्यक्ष रंजीत धीमान को अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रंजीत धीमान पूरे प्रदेश का कार्यभार अब संभालेंगे। रंजीत धीमान के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा गुम्मर में उनका फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर रंजीत धीमान ने सर्व प्रथम मां ज्वाला को नमन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव धनोली व उत्तर भारत चेयरमैन हिमाचल प्रभारी सतीश महाजन का धन्यवाद किया। रंजीत धीमान को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव धनोली के दिशा-निर्देश से हिमाचल अध्यक्ष बनाया गया है।

रंजीत धीमान ने कहा कि वह पूरी मेहनत ओर लगन से गरीब व मध्यम वर्ग की आवाज उठाएंगे और उनकी मदद करेंगे और न्याय दिलवाएंगे तथा शिव सेना पंजाब हिमाचल को पूरे हिमाचल में जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश चेयरमैन सुनीता नाग, जिला कांगड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, जिला कांगड़ा महासचिव विवेक चौधरी आदि उपस्तिथ रहे।

Vijay