शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के दर्शन को बिंदल पहुंचे शिव मंदिर रानीताल, लोगों को दी शुभकामनाएं

Monday, Mar 04, 2019 - 04:15 PM (IST)

नाहन(सतीश) : शिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल में सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस दौरान हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी शीश नवाया और लोगों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमालय के कण-कण में शिव बसे हुए हैं भगवान शिव अनादि शक्ति है और पूरा विश्व केवल इस अनादि शक्ति पर आधारित है।

भगवान शिव शक्ति, शांति, स्नेह तथा मनुष्य के कल्याण व आत्मा के कल्याण का मार्ग है। कहा जाता है कि यदि कोई सच्चे मन से शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में मन्नत मांगता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। विशेषकर यदि किसी कन्या की शादी नहीं हो रही हो तो आज के दिन मन्नत मांगने से कन्या की शादी हो जाती है।

kirti