मकर संक्रांति पर माखन रूपी घृत में विराजमान हुए भोले भंडारी

Thursday, Jan 14, 2021 - 10:37 PM (IST)

पपरोला (गौरव): ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में स्थापित शिवलिंग पर मकर संक्रांति के दिन घृत मंडल पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बार लगभग सवा दो क्विंटल माखन व सूखे मेवों से घृत को तैयार किया गया। मंदिर के पुजारियों सदन शर्मा, आचार्य सुरेंद्र शर्मा, शांति स्वरूप व धर्मेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि पावन पिंडी पर बने घृत मंडल का आगामी 7 दिनों तक भक्तजन दीदार कर सकेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को माखन रूपी घृत मंडल को प्रसाद के रूप में भक्तजनों में बांटा जाएगा।

घृत रूपी प्रसाद चर्म रोगों से दिलाता है मुक्ति

पुजारियों का कहना है कि यह घृत रूपी प्रसाद चर्म रोगों से छुटकारा पाने के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा महाकाल मंदिर, मुकुटनाथ संसाल, पूठे चरण मंदिर में भी घृत मंडल का निर्माण किया गया है। बैजनाथ की एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि इस बार महामारी के चलते  शिव मंदिर में कम लागत में घृत मंडल को तैयार किया गया है।

Vijay