वापिस लौटने पर शिरगुल देवता का स्वागत, आग के दहकते अंगारों पर नाचे भक्त (Video)

Wednesday, Oct 09, 2019 - 01:37 PM (IST)

सिरमौर (गोपाल): देवी-देवताओं में लोगों की ऐसी गहरी आस्‍था का नजारा शायद ही आपको दुनिया के किसी क्षेत्र में देखने को मिले। जहां आग के दहकते अंगारों पर एक के बाद एक केदारनाथ और बद्रीनाथ के भक्तों ने नृत्य पेश कर सबको हैरान कर दिया।


आपको बता दें कि ये नजारा हिमाचल के सिरमौर में देखने को मिला। बता दें कि केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा सेे वापिस लौटने पर शिरगुल देवता का मंगलवार को राजगढ़ में सैंकड़ों की तादाद में क्षेत्र के लोगों द्वारा ढोल-नगाड़ों की पारंपरिक देवधुन के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

शिरगुल सेवा समिति के सचिव नवीन शर्मा ने बताया कि शिरगुल देवता के गुर की देववाणी के अनुसार 2 अक्तूबर को शिरगुल देवता की केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिए यात्रा आरंभ हुई थी जिसमें क्षेत्र के 27 लोग शामिल थे।


उन्होंने बताया कि देव आज्ञा के अनुरूप शिरगुल देवता का 3 अक्तूबर को पहले हरिद्वार की हरकी पौड़ी में वेदोक्त मंत्रों के साथ स्नान करवाया गया। उसके बाद यात्रा केदारनाथ के लिए आंरभ की गई। मंदिर परिसर में पंहुचने पर सबसे पहले देवता के गुरों ने पंरपरा के अनुसार आग के दहकते अंगारों पर नृत्य किया। देवता के गुरों ने देववाणी के माध्यम से लोगों को सुख-समृद्धि का आर्शीवाद दिया।

Ekta